ललित पंडित ने चिरस्थायी मिठास के संग पुराने संगीत को किया जागृत

अमित मिश्रा, मुम्बई
प्रसिद्ध म्युजि़क कंपोजर ललित पंडित ने मधुर गीतों और धुनों के उस अविस्मर्णीय युग का वापस एक बार आगाज़ कर दिया है। वे इस बार कुछ नये गीतों के साथ लौटे हैं। ललित पंडित के संगीतबद्ध किये गीतों को गाया है लेजेंडरी सिंगर्स कुमार सानू, अभिजीत भट्टाचार्य, और अलका याग्निक ने। साथ में एक कर्णप्रिय गाने को ललित पंडित ने अपनी आवाज दी है।
उल्लेखनीय है कि ये सभी तीनों रोमांटिक गाने टीवीएफ और एमएक्स प्लेयर पर फ्लेम्स सीजऩ 2 की कहानी का एक अभिन्न हिस्सा हैं। “खामोशिया लबों पे है, दिल में है जादुगरी” गीत को गाया है कुमार सानू और अलका याज्ञिक ने तथा गीत “कुछ तो दिल ने दिल से कहा है ” को गाया है ललित पंडित ने और “थामे दिल को कब से मै खड़ा हूँ राहों में ” गाने को आवाज दी है अभिजीत भट्टाचार्य ने। इसके गीतकार हैं अलोक रंजन झा। संयोग से पहले भाग में जतिन-ललित की मूल सदाबहार धुनें पहला नशा, ये वादा रहा सहित अन्य का समावेश भी किया गया था।
इस मौके पर ललित पंडित ने कहा कि,” जतिन – ललित के संगीत से प्यार करने वाले युवा हैं। इस सीजन में वे चाहते थे कि मैं ऐसे गानें बनाऊं जो ताज़ा हो और 90 के दशक के संगीत की अमरता को बनाए रखें। वे सभी कुमार सानू, अलका याग्निक और अभिजीत भट्टाचार्य की सधी हुई आवाज चाहते थे। मैं भी एक गाने को अपनी आवाज़ देने के मोह को रोक नहीं पाया। यह गीत केवल पियानो की धुन के साथ रिकॉर्ड किया गया है और मेरे दिल के बहुत करीब है।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*