राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ईको फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा शुक्रवार को नावल्टी रोड स्थित खुर्जा सिंगापुर वैली मेला-2025 ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ रहा। देश प्रेम व देश भक्ति की रसधार बह निकली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में राजेश आरोड़ा सोनू जूस वाले, आकाश चौहान और संजना कोली शामिल थे।
मंच का संचालन ईको फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर विपिन शिशोदिया ने किया। प्लेबैक सिंगर एवं म्यूजिक डायरेक्टर वसीम सिद्दीकी ने शानदार प्रस्तुति दी। दर्शक दीर्घा में बैठे भूतपूर्व सैनिकों ने खूब तारीफ की। प्रताप सिंह धानौलिया ने देशभक्ति गीत- ‘दिल दिया है जान भी देंगे ये वतन तेरे लिए…’ गाकर सभी का का दिल जीत लिया। दर्शक और श्रोता सभी उमंग में नाचने लगे।
वातावरण में जय हिंद, जय भारत और वंदे मातरम का नारा गूंजता रहा। कुछेक भूतपूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी मंच से साझा किए, जिनका खुर्जा सिंगापुर वैली के आयोजक मोनू गुप्ता ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कई पत्रकारों का भी स्वागत-सम्मान किया गया। ईको प्रोडक्शन ने सभी को उपहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर दिनेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष शीलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला संयोजक अतुल गोविल, सचिव मुकुल सक्सेना, मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता कांटे वाले, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता तथा शकुल तायल, चमन लाल जुनेजा, विकास वर्मा, सरिता रानी गुप्ता, शेखर वर्मा, शिल्पा गार्डन से नीरज सैनी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply