डॉ. कुंअर बेचैन की कविताओं की वाचन प्रतियोगिता में पांच बच्चों को गोल्ड मेडल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में देवप्रभा प्रकाशन और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन की कविताओं की वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगी 20 छात्र-छात्राओं में से पांच बच्चों को गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और जज की भूमिका में सुप्रसिद्ध कवयित्री शोभा सचान और शिक्षाविद आईएम पांडेय रहे। जबकि संयोजक राष्ट्रीय कवि एवं प्रकाशक डॉ. चेतन आनंद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथियों का शाल, पुष्प एवं मोतियों की माला से स्वागत किया गया। मंच संचालन स्कूल की कोऑर्डिनेटर निधि रस्तोगी ने किया।
वाचन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों में प्रथम स्थान पर कक्षा 10 की छात्रा जाह्न्वी सिंह, दूसरे स्थान पर सयुंक्त रूप से कक्षा 9 की छात्रा भावना जोशी एवं कक्षा 12 के छात्र निशांत, तृतीय स्थान पर कक्षा 11 की छात्रा पूर्विका एवं कशिश रही। विजयी प्रतियोगियों को गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें देकर पुरस्कृत किया गया। अन्य प्रतियोगियों उत्सव, अविशी, सृष्टि, आरुषि, वंशिका, रिमझिम, अभिषेक, युक्ता, अंजलि, चंचल, खुशी, जानवी, आरुषि गौतम, प्रज्ञा, सोनाली को पुस्तक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
डॉ चेतन आनंद ने गुरुदेव डॉ. कुंअर बेचैन से जुड़े कई संस्मरण साझा किए। इस बीच वह कई बार भावुक हो गए। कवयित्री शोभा सचान ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईएम पाण्डेय ने गुरु-शिष्य के रिश्तों को रेखांकित करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, सचिव डॉ. उदय रस्तोगी और प्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, अध्यापकों, संचालक और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*