‘कायस्थ परिवार’ कार्यकारिणी का गठन, राजेश सिन्हा अध्यक्ष बने तो अजय सहाय महासचिव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
-वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
छपरा। कायस्थ समाज के उत्थान के लिए कार्यरत संस्था ‘कायस्थ परिवार’ ट्रस्ट द्वारा रविवार को भगवान बाजार स्थित आशीर्वाद मार्केट कम्प्लेक्स सभागार में एक बैठक की गई। मुख्य संयोजक डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव रहे। उनके नेतृत्व में कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। संस्थापक सदस्य राजेश कुमार सिन्हा उर्फ मिंटू को अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष और अजय कुमार सहाय को महासचिव मनोनीत किया गया है।
अन्य पदाधिकारियों में अनिलेश्वर माधव उर्फ टुन्ना एवं कमल किशोर सहाय को उपाध्यक्ष, अजित कुमार सहाय को सचिव, राजेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, आनंद विवेक को प्रवक्ता, सुरभित दत्त को मीडिया प्रभारी और अशोक कुमार को अंकेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा राज सिन्हा, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार दत्ता, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, किशोर कुमार, भूपेश नंदन, प्रकाश कुमार बबलू, पीबी प्रदीप एवं सुमन सोनू को कार्यकारिणी का सदस्य में मनोनीत किया गया है।
प्रकोष्ठों का भी हुआ गठन :
‘कायस्थ परिवार’ ट्रस्ट ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख एवं संयोजक भी नियुक्त किए हैं, जिसमें अमितेश रंजन एवं धनंजय श्रीवास्तव को व्यावसायिक प्रकोष्ठ, राजेंद्र महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. परेश कुमार को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, शिशिर कुमार को विधि प्रकोष्ठ, अभिषेक अरुण को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रूपेश नंदन को रचनात्मक कार्यक्रम प्रकोष्ठ, डॉ सुमन श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। अभिजीत सिन्हा, (अध्यक्ष) अभिषेक अरुण (उपाध्यक्ष) एवं सौरभ श्रीवास्तव (महामंत्री) को युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी दी गई है।
सम्मानित सदस्य मनोनीत :
मुख्य संयोजक का दायित्व डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव ही संभालेंगे। जबकि संरक्षक मंडल में सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. श्रीवास्तव एवं सेवानिवृत अभियंता सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को रखा गया है और मुकुंद मोहन राजू, पंकज कुमार वर्मा एवं दुर्गेश प्रकाश बिहारी को सम्मानित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
भगवान चित्रगुप्त वंदना के साथ हुआ शुभारंभ :
प्रारंभ में श्री चित्रगुप्त भगवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर संस्थापक सदस्यों सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच संचालन मनीष कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर संस्थापक संयोजक डॉ अभिजीत कुमार श्रीवास्तव ने सभी चित्रांश बंधुओं का स्वागत करते हुए ‘कायस्थ परिवार’ के चतुर्दिक विकास, इतिहास एवं तीन साल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
ट्रस्टी बनाए गए, रूपरेखा प्रस्तुत की :
डॉ. अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार सहाय एवं अजित कुमार सहाय को ‘कायस्थ परिवार’ का ट्रस्टी बनाया गया है। इस अवसर पर अजय कुमार सहाय ने जहां ‘कायस्थ परिवार’ पर एक आलेख प्रस्तुत किया, वही डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव ने इस ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचा एवं विकास की दृष्टिकोण को सविस्तार रखा। उन्होंने कहा कि हमारा यह संगठन सामाजिक चेतना, शिक्षा, संस्कृति और सामूहिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देगा।
एकसाथ लेकर चलना प्राथमिकता होगी:
मनोनीत अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हर कायस्थ बंधु को साथ लेकर समाज के लिए सतत कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा अभिजीत सिन्हा, अभिषेक अरुण, बीबी वर्मा उर्फ प्यारे लाल, रूपेश नंदन, विनय कुमार सिन्हा, डॉ. अर्पित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर कुमार, सुमन सोनू, अनिलेश्वर माधव आदि ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। अंत में कमल किशोर सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*