डॉ. आशा सिंह ‘किरन डिग्निटी ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गंगटोक। सिक्किम विश्वविद्यालय में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था और साउथ एशियन एलायंस फॉर डेवलपमेंट इनिशिएटिव (SAADI) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय ज्ञान, परंपरा, नवाचार और सामाजिक समर्पण पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर डॉ. आशा सिंह सिकरवार को ‘किरन डिग्निटी ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उनके अलावा 50 और प्रतिभागियों ने सम्मान समारोह के आयोजन को एक नई ऊंचाई प्रदान की।
डॉ. सिकरवार हिन्दी साहित्य का एक जाना-माना नाम है। वह अपनी कविताओं द्वारा हिन्दी में एक विशेष स्थान रखती हैं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। गोपाल किरण संस्था ने डॉ. सिकरवार को सम्मानित करते हुए कहा कि आपके अंतर्मन का सेवा भाव और परोपकार की भावनाएं समाज को एक नई दिशा देती हैं। आपकी दूरदर्शिता और जन कल्याण हेतु आपकी सकारात्मक विचारधारा ही हमारे लिए अमूल्य निधि है।
सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रो. लक्ष्मण शर्मा, रजिस्ट्रार, सिक्किम विश्वविद्यालय रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में नीता दूबे, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनभीएल – जिन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर सारगर्भित संबोधन दिया। एस. एस. महापात्रा, वित्त विभाग, सिक्किम विश्वविद्यालय और प्रकाश सिंह निमराजे, अध्यक्ष, गोपाल किरण समाजसेवी संस्था प्रो. योदिता भूटिया, एन ई आर, धीरेन्द्र शर्मा, चांसलर, ग्लोबल आध्यात्मिक विश्वविद्यालय। डॉ. मनीषा सुंबा एवं डॉ. छुर्का भूटिया, असिस्टेंट प्रोफेसर, सिक्किम विश्वविद्यालय, ममता अवस्थी, शिक्षाविद आदि उपस्थित रहे।
अतिथियों के स्वागत में उषा मिश्रा, अंजू कुमारी और पुनम निषाद ने जहां मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया, वहीं छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच पंकज वासीन, सत्य प्रकाश यादव (गोपालगंज), पुनम निषाद (गोपालगंज), मनोज कुमार मिश्रा (बक्सर), श्वेता शरण (सहरसा), सुधांशु कुमार चतुर्वेदी, डॉ. मनीष कुमार शशि (बक्सर), डॉ. संतोष कुमार (बेगूसराय) एवं डॉ. आशा सिंह सिकरवार ने ‘नई शिक्षा नीति तथा महिलाओं की चुनौतियां पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. छुर्का भूटिया और डॉ. पवन कुमार ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*