90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का स्कूल निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीजो और प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह ने विद्यार्थियों को बधाइयां देते हुए शुभारंभ किया।
10वीं और 12वीं के टॉपर्स ने उत्कृष्ट नतीजे के लिए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया। आईआईटी जेईई (मेन्स) में 99.97 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्र सक्षम झा ने सफलता का श्रेय शिक्षकों के सहयोग, मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम एवं समय-प्रबंधन को दिया। उप प्रधानाचार्या श्रीमती सीजो एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह ने 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
निदेशक जोशी एवं प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणामों हेतु बधाई दी और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए। मधुकर प्रिय ने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जहां कड़ी मेहनत, आत्म-नियंत्रण एवं त्याग को आवश्यक बताया, वहीं पंकज जोशी ने मानवीय मूल्यों के विकास को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*