अमित मिश्रा, मुम्बई।
जब आप शिद्दत से अपनी मातृमूमि की सेवा करते हैं तो फिर ऐसे में आपका अजन्मा बच्चा भी आपकी प्राथमिकता नहीं रह जाता है। संगीत के बाजार में हलचल मचा देनेवाला नया सिंगल ‘गुज़ारा’ भी देश को सर्वोपरि मानने की ऐसी ही एक बानगी पेश करता है। इसी सिंगल की लांचिंग के लिए एक शानदार इवेंट का आयोजन अंधेरी के रिफ्लेक्शन लाउंज में किया गया। इस अवसर पर इस सिंगल गाने से जुड़े सभी कलाकार उपस्थित रहे। इस गीत को बेहद दिलकश अंदाज में गाया है प्रख्यात सिंगर वरुण भारती ने। इसे लाजवाब गीत और संगीत से करण शर्मा ने सजाया है। इस वीडियो में अपने अभिनय के जरिए देशभक्ति की उम्दा मिसाल पेश की है रायो एस. भकिरता और अर्लिन उपासना ने। इनका अभिनय हर देखने वाले दिल को छू जाएगा।
टी. सीरीज द्वारा जारी किए गए इस गाने के वीडियो को जैक म्युजिक द्वारा निर्देशित किया गया है। ‘गुज़ारा’ एक ऐसा गाना है, जो यकीनन आपके दिल को भी छू जाएगा।


Leave a Reply