कुशीनगर महोत्‍सव में अक्षरा सिंह को शिवपाल यादव ने किया सम्मानित

अमित मिश्रा, मुम्बई
उत्तर प्रदेश के चर्चित ‘कुशीनगर महोत्सवÓ में भोजपुरी सुपर गर्ल अक्षरा सिंह को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ और ‘बेस्ट सिंगर फीमेलÓ के अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान यूपी के दिग्‍गज नेता शिवपाल यादव और वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के हाथों दिया गया।
अक्षरा सिंह को यह सम्मान भोजपुरी सिनेमा और संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस मौके पर देश भर के गई गणमान्य मौजूद रहे, जो इस अवार्ड समारोह के गवाह बने। जबकि ‘कुशीनगर महोत्सवÓ में ये दो अवार्ड लेकर खुश अक्षरा सिंह ने मंच से शिवपाल यादव और अजीत अंजुम के साथ महोत्सव के आयोजनकर्ता विनय राय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भोजपुरी समाज का प्यार है कि मुझे इसके लिए चुना गया। यह निश्चित ही मेरे आत्मबल को प्रोत्साहित करेगा और मेरे लिए मार्गदर्शक बनेगा। एक कलाकार को जब उसके काम के प्रति सम्मान मिलता है, तब वह और अच्छा करने के लिए प्रेरित होता है।
अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं हमेशा से अपने काम पर फोकस्ड हूं। लाइफ में स्ट्रगल भी है, फिर भी अपने चाहने वालों के लिए मैं डटी रहती हूं। ऐसे में जब कोई मेरे काम का नोटिस लेता है, तो वह मुझे ऊर्जान्वित करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*