तन्वी के जन्मदिवस पर संस्था ने मनाया 5वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप का मूल मंत्र है- ‘सेवा ही जीवन है।’ इसी को आत्मसात करते हुए संस्था ने रविवार को अपना 5वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज ही संस्था की प्रेरणास्रोत तन्वी बिटिया का जन्मदिन भी होता है, इसलिए यह अवसर और विशेष बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने तन्वी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
17 अगस्त को बिसरख में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में संस्था के शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही गांव-गांव में महिला प्रतिनिधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए उनके किए गए कार्यों की सराहना की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज सेवा को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया और बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान देने के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
संस्था के पदाधिकारियों ने अब तक किए गए समाज सेवा के कार्यों को साझा किया। लोगों को बताया गया कि कोरोना काल में 1500+ परिवारों को राशन वितरण, बिसरख ब्लॉक के बच्चों को शिक्षण सामग्री, दर्जनों गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला (RTE के तहत), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बेटियों को ‘तन्वी 2025 पुरस्कार’, बेटियों के जन्म पर उत्सव, बुजुर्गों, महिलाओं व किशोरियों को आवश्यक सामग्री एवं सम्मान दिया जाता रहा है।
उल्लेखनीय है कि तन्वी हेल्पिंग ग्रुप हमेशा ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ – समाज को समृद्ध बनाओ’ संदेश के साथ अपना कार्य कर रही है। इसके लिए संस्था को ‘कोरोना वारियर्स’, ‘भारतीय शौर्य सम्मान’ और ‘महात्मा गांधी शांति पुरस्कार’ जैसे कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अब तक नवाजा जा चुका है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*