राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, श्रीमती हर्षा जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीजो, प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह, फाउंडेशनल इंचार्ज श्रीमती रेखा बिष्ट तथा फाउंडेशनल कोऑर्डिनेटर श्रीमती बिंदिया चड्ढा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया। प्रांगण में पौधरोपण किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ हुआ।
समारोह के बीच-बीच में राष्ट्रभक्ति गीतों एवं नृत्यों की श्रृंखला ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट सभागार में गूंजती रही। फाउंडेशनल इंचार्ज और फाउंडेशनल कोऑर्डिनेटर, एक्टिविटी इंचार्ज सहित सभी विभागाध्यक्षों ने 2024-25 के स्कॉलर्स को बैज पहनाकर सम्मानित किया। एकादमिक , खेलकूद, भारतीय एवं पाश्चात्य नृत्य, गायन, संगीत, कंप्यूटर तथा वाक-कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। जबकि अग्नि हाउस को पाठ्यक्रम एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु बेस्ट हाउस ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और अन्याय के विरोध जैसे मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस और कन्हैया लाल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रियंक जोशी ने देश की एकता एवं अखंडता को प्रगति का आधार बताते हुए सत्य, अहिंसा और मानव कल्याण को सर्वोच्च धर्म के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। शेफाली सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a Reply