राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। माई वर्ल्ड प्री स्कूल एंड चाइल्ड केयर सेंटर की एक और ब्रांच खुल गई है। यह ब्रांच नोएडा एक्सटेंशन स्थित शाहबेरी में स्थापित है, जिसका 17 अगस्त को सैदपुर (गाजीपुर) के विधायक अंकित भारती ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और यह स्कूल इस क्षेत्र के बच्चों के लिए ज्ञान का मंदिर बनेगा। माई वर्ल्ड प्री स्कूल न केवल शिक्षा प्रदान करेगा, बल्कि बच्चों को अच्छे नागरिक बनने में भी मदद करेगा।
रविवार को शाहबेरी स्थित 16-बी खसरा नंबर -194 में आयोजित उद्घाटन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओपी भारती, चौधरी राज पाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र पाल सिंह, श्रीमती प्रेमलता भारती, श्रीमती सुनीता देवी एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल की संस्थापक एवं निदेशक श्रीमती स्वीटी अग्रवाल, निदेशक श्रीमती विमला कुमारी और संजीव कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुक्के देकर उनका भव्य स्वागत किया। माई वर्ल्ड के निदेशक अरुण कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया है।


Leave a Reply