राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में दो द्विवसीय मॉडल संयुक्त राष्ट्र सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्य गोस्वामी (विद्या मंदिर क्लासेस के स्पॉन्सर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सामाजिक विज्ञान विभाग के दिशा-निर्देशन में एनसीआर के 11 विद्यालयों सहित कुल 185 प्रतिभागियों ने सत्र में भाग लिया।
सत्र में विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। श्रीमती अनामिका सिंह ने मॉडल संयुक्त राष्ट्र सत्र के उद्देश्य और महत्व से सभी को अवगत कराया। प्रथम दिन निम्नलिखित समितियों में विभाजित प्रतिभागियों ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया, जबकि दूसरे दिन संबंधित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए गए।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि पत्रकार एवं साहित्य विशेषज्ञ मंजीत ठाकुर और अतुल सिन्हा रहे। ठाकुर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मून सत्र छात्रों को भविष्य में दुनिया के देशों पर शोध करने, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने और अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान पर विचार करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को रचनात्मक एजेंडे पर काम करना चाहिए, जिसमें सार्वजनिक भाषण, शोध, लेखन और कूटनीति शामिल हो।
कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


Leave a Reply