भूकंप से अफगानिस्तान में तबाही, दिल्ली एनसीआर में भी डोली धरती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। बीती देर रात आए भूकंप से दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्तान में भारी तबाही हुई है। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई घर मलबे में तब्दील हो चुके हैं। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग जख्मी हैं। भूकंप के झटकों का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखा गया है।
रविवार-सोमवार की रात 12:47 मिनट पर भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में जमीन में 8 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है। आधी रात मंब अचानक धरती हिलने से कई लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन दिल्ली एनसीआर में भूकंप से किसी जानमाल की हानि होने की सूचना नहीं है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*