राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। तिहार परिवार नोएडा द्वारा सेक्टर 44 स्थित एक होटल में ‘नुआखाई’ (Harvest Festival) महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ओडिशा के रहने वालों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। खासकर महिलाएं व नवयुवक उत्साह से भरे हुए थे। इस अवसर पर कई शिक्षाविद्, पत्रकार व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
रविवार, 31 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में अपनी माटी, अपना संस्कार और अपनी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य व गायन आदि में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिल्ली का मिलन परिवार, पुशपूर्णी दल, अक्षय कुमार सामल, डॉ दिव्या गोयल, नोएडा के नवाब सिंह नागर आदि उपस्थित रहे।
तिहार परिवार नोएडा के अध्यक्ष खीर मोहन अदाबर ने बताया कि ‘नुआखाई’ पर्व के दिन घरों में नए चावल का प्रसाद समलेश्वरी माता को अर्पित किया जाता है। फिर सभी लोग एकसाथ मिलकर भोजन करते हैं। अदाबर के अनुसार, इस महापर्व का उद्देश्य सामाजिक बंधनों को मजबूत करना और पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देना है।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में पश्चिम ओडिशा की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक नृत्य में लोग शामिल होते हैं। साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक देखने को मिलती है। इस अवसर पर अमित प्रधान, नमिता, उर्मिला, आशीष, सरोज, प्रेमलता, बिजया, समीक्षा, प्राची, मधु, लक्ष्मी, राजेश, प्रभाकर, चिन्मय, पार्थ, शक्ति, रिकू, नरेंद्र, पिंकू, अर्जुन, रामजनी, निकी, कविता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply