राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। प्रख्यात लेखिका मीनाक्षी भसीन ‘स्वर्ण शांति’ को उनके हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए ‘किआन अमृत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। सह सम्मान उन्हें गत दिवस हिन्दी भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में अद्विक पब्लिकेशन के निर्देशक अशोक गुप्ता एवं किआन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शालिनी अगम ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर वाजपेई ने की। उनके अलावा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंदर उपस्थित रहे। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती ममता किरण का भी सानिध्य रहा। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार राम अवतार बैरवा, हिंदी अकादमी के पूर्व सचिव ऋषि कुमार शर्मा, साहित्यकार डॉ. शालिनी अगम, ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक ओम प्रकाश प्रजापति तथा अशोक गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवयित्री श्रीमती उषा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर लेखिका की पुत्री रशिका भसीन ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अशोक गुप्ता ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


Leave a Reply