वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य कलश यात्रा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में 50वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 2100 सौभाग्यशाली माता-बहनें शामिल हुईं। मंगलवार की सुबह 9 बजे श्री चामुंडेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, विन्दावाला चौक, सर्राफा, बजाजा बाजार, अनाज मंडी, बड़ा दरवाजा, सुभाष रोड, ककराला होते हुए राज उपवन, राज नारायण की कोठी पर संपन्न हुई।
मंगल कलश यात्रा में भगवान गणेश की झांकी, कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज बैंड बाजे और शहनाई की धुन पर भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। इस बीच रास्ते में लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर मंगल कलश यात्रा का स्वागत किया। मुख्य यजमान इंजीनियर गिरीशचन्द गुप्ता और उनकी पत्नी रमा गुप्ता ने श्री भागवत सिर पर धारण कर कथा मंडप तक पहुंचाया
कलश यात्रा में मंडल सचिव पूरन चंद शर्मा, कौशल गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजू रसिक, नीलकमल, चारु गुलाटी, गगन अरोरा, संजय तोमर, राजेश गोविल, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार, लालाजी आदि का विशेष सहयोग रहा। सचिव के अनुसार, आज बुधवार, 3 सितंबर की शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा प्रवर परम पूज्य आचार्य श्री अतुल कृष्ण महाराज संगीतमयी भागवत कथा करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*