मॉरीशस के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए काशी पहुंचे मोदी, योगी ने किया स्वागत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ‘अपनी काशी’ पहुंचे। वे यहां बुधवार को आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी टीम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
जीएसटी में सुधार के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे प्रधानमत्री के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को सजाया गया था। छह स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिधियों ने पीएम पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की। मोदी ने हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।
इससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार को ही काशी पहुंच गए थे। काशीवासियों ने परंपरा के अनुरूप मॉरीशस के प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया था। प्रधानमंत्री रामगुलाम आज शाम क्रूज़ से गंगा आरती देखेंगे, फिर कल शुक्रवार की सुबह बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*