राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
छपरा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े जुझारू पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह के असामयिक निधन से सारण जिला पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई है। जिले के वरिष्ठ व बेबाक कलमकार के रूप में पहचान रखने वाले श्री सिंह जिला मुख्यालय में निवास करते थे। उनका पैतृक गांव मलखाचक है। उनकी निर्भीक पत्रकारिता को याद करते हुए मीडिया बंधुओं ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रमोद कुमार सिंह की अपना एक मुकाम था। अपराध एवं न्यायालय से जुड़ी खबरों पर उनकी गहरी पकड़ थी। इसके अलावा वह एक मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे।
वरीय पत्रकार डॉ लाल बाबू यादव ने कहा कि प्रमोद की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। अमन कुमार सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार सिंह ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी जगह बनाकर पत्रकारिता को एक गति दी है, इसमें कोई शक नहीं है। सारण जिला पत्रकार संघ के महासचिव जाकिर अली ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार सिंह एक निर्भीक पत्रकार थे। उनमें पत्रकारिता के सभी मापदंड व्याप्त थे।
गहरी संवेदना प्रकट की :
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पत्रकार मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू, सारण जिला पत्रकार संघ के संगठन मंत्री डॉ बसंत कुमार सिंह, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, वरीय पत्रकार शिवानुगृह नारायण सिंह, पत्रकार राजू जायसवाल, नदीम अहमद, वरीय पत्रकार राजीव रंजन और चिरांद विकास परिषद के सचिव एवं पत्रकार श्रीराम तिवारी ने भी प्रमोद सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
एक मजबूत स्तंभ खो दिया :
अमृतेश, चंद्रशेखर कुमार किशोर कुमार, मोहम्मद अयूब, दुर्गेश प्रकाश बिहारी, गजेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राम राणा प्रताप सिंह, सुनील पंडित, अजय कुमार सिंह, शिव शक्ति, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, राकेश कुमार सिंह, मनोकामना सिंह, संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार, अमन कुमार सिंह, प्रभात किरण हिमांशु, चंद्रशेखर सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजू जयसवाल, संतोष श्रीवास्तव, पंकज कुमार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), पंकज श्रीवास्तव (ईटीवी भारत), देवेंद्र श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अमितेश कुमार, उमेश शर्मा, शमशेर अली, नदीम अहमद, संतोष गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दिवाकर मिश्रण, सुरभित दत्त, बंटी कुमार, कबीर, सोहेल अहमद, संजीव शर्मा, सच्चिदानंद ओझा, संतोष गुप्ता, नंद कुमार यादव, राजेश तिवारी, अखिलेश्वर पांडे आदि ने एक स्वर में कहा कि प्रमोद कुमार सिंह की पत्रकारिता केवल खबर तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे समाज के निचले तबके की आवाज को मुखरता से सामने लाने का साहस रखते थे। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता परिवार ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है।


Leave a Reply