शिक्षिका बितेश चौहान राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से दिल्ली में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। बेंगलुरु के होरमाऊ स्थित वेल्स ग्लोबल स्कूल की शिक्षिका बितेश चौहान को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग, हिंदी अकादमी तथा मधुबन प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिक्षिका चौहान को यह सम्मान हिंदी भाषा के विकास संवर्धन लेखन एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। शिक्षिका चौहान की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरांवित किया है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है बल्कि वेल्स ग्लोबल स्कूल के शैक्षिक मूल्य और भाषा संवर्धन की परंपरा का भी प्रतिफल है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*