गाजियाबाद के सरदार बलप्रीत सिंह ‘नमो युवा रन’ के बनाए गए संयोजक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह की मेहनत व लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। रविवार, 21 सितंबर को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका बलप्रीत सिंह को पार्टी ने संयोजक बनाया है। इस मैराथन में 8 हजार प्रतिभागियों के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। तीन किमी की दौड़ में स्कूल-कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी व प्रोफेशनल भाग लेंगे। मैराथन का उद्देश्य केवल खेल भावना को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।
सरदार बलप्रीत सिंह के अनुसार, गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत नशा मुक्त समाज के लिए नमो मैराथन युवा रन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को नवयुग मार्केट में एक बैठक की, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल रहे।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बलप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार, 21 सितंबर को नमो मैराथन नमो युवा रन में गाजियाबाद के यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई स्कूल तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा से बात हो गई है। मैराथन की थीम आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया व नशा मुक्त समाज है। करीब 8 हजार प्रतिभागियों को इसमें भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राकेश त्यागी ने भी मैराथन को सफल बनाने का आश्वासन दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*