अभिमंच 2025 में दिखा संस्कार व सृजन का संगम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। ज्ञानश्री स्कूल का वार्षिकोत्सव अभिमंच 2025 पूरी भव्यता के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा और दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका भटकोटी ने अभिभावकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कार्यकारी समिति की श्रीमती प्रीति अग्रवाल, संस्थापक निदेशक श्रीमती रीटा कपूर एवं प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती बृंदा घोष उपस्थिति रहीं। समारोह में विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं भावनात्मक क्षण रहा रामायण पर आधारित नाट्य मंचन, जिसमें बाल कलाकारों ने सत्य, साहस, करुणा और मर्यादा जैसे शाश्वत मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की, जिसने सभी को भारतीय संस्कृति की गहराई से पुनः जोड़ दिया। यह प्रस्तुति दर्शकों के लिए एक प्रेरक अनुभव रही और याद दिलाती है कि सच्चे मूल्य और संस्कार जीवन में हमेशा मार्गदर्शक बने रहते हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*