राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी खुर्जा के तत्वाधान में छोटी होली स्थित श्री गंगा मंदिर से मां काली की शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। चांमड़ मंदिर, पुराना बाजार, राधा कृष्ण मोहल्ला, बिन्दा वाला चौक, सराफा बाजार, मंडी दानगंज, ककराला, गांधी रोड, जेवर अड्डा से होती हुई शोभा यात्रा जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां भगवान राम के समक्ष सलामी दी गई। इस बीच नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया।
शहर के प्रमुख मंदिरों में मां काली की आरती व भोग के साथ देश में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। मां काली शोभायात्रा में कुल 24 झांकियां देखने को मिली। प्रचंड वेग में मां काली देवी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। पांच सुप्रसिद्ध बैंड एवं तीन रोड शो एवं नासिक ढोल के साथ शोभा यात्रा आगे बढ़ रही थी। यह यात्रा प्रसिद्ध लक्खी मेला पहुंची तो श्रद्धालु निहाल हो उठे।
मां काली शोभायात्रा में लांगुर और श्री श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल अखाड़ा के खलीफा भी साथ थे। बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु खूब झूमे। अखाड़ा के युवा शागिर्दों ने लाठी व तलवार के एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। झांकियों में भगवान गणेश के अलावा जगन्नाथ सेठ, वैष्णोदेवी, शिव परिवार, लड्डू गोपाल, सालासर बालाजी, ताड़का, राधा कृष्ण, शंकर जी योगी रूप, सुदामा मिलन, भारत आदि की झांकियों को देखकर श्रद्धालु चकित रह गए।
रविवार, 28 सितंबर की देर रात खुर्जा जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में मां काली शोभा यात्रा समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रधान पुनीत साहनी (विक्की), महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जन. मैनेजर दीपक गर्ग, मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल, काली इंचार्ज वासुदेव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, प्रिंट मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल, सोशल मीडिया सहयोगी ललित गुप्ता, महेश भार्गव, डीसी गुप्ता कांटे वाले, संरक्षक सेठ श्री अखिलेश जटिया, विशाल वाधवा, नवीन राजपूत, बृजेश प्रजापति, प्रेम प्रकाश अरोरा, आशीष गोयल, प्रांशु रुहेला, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, उमा शंकर अग्रवाल, डॉक्टर सुधांशु दत्त शर्मा, अजय शर्मा, महेश भागव, अरुण कुमार गर्ग, पंकज बंसल, हरजीत सिंह टीटू, हैप्पी वर्मा, रवि राजपूत, संजय कुमार भगतजी आदि उपस्थित रहे।
यात्रा में पुलिस-प्रशासन एवं श्री शिवओम समिति, सनातन धर्म प्रचार समिति और अंकुर भाई का विशेष सहयोग रहा। शोभा यात्रा के इंचार्ज वासुदेव शर्मा, संयोजक संजीव बंसल व नवीन राजपूत ने सभी का धन्यवाद किया है।


Leave a Reply