फ्लोरेंस हॉस्पिटल के भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर 11 स्थित जी ब्लॉक में फ्लोरेंस हॉस्पिटल के द्वारा विजय दशमी के महापर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एम.के. सिंह और डॉ. गौरव गुप्ता ने हास्पिटल परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के लिए ईश्वर से अच्छे स्वस्थ्य का आशीर्वाद मांगा। साथ ही डॉ एम.के. सिंह ने लोगों की खुशहाली के लिए कहा, “विजयदशमी बुराई व असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। श्रीराम से हमारी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। आप सभी को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद में फ्लोरेंस हॉस्पिटल एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल है। यह अस्पातल विभिन्न विशिष्टताओं में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है और 24 घंटे आपातकालीन सहायता प्रदान करता है। गुरुवार, 2 अक्टूबर को आयोजित भंडारा पूर्वाह्न 12 बजे शुरू किया गया था और दोपहर ढाई बजे समापन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य, डॉक्टर, पत्रकार, समाजसेवी एवं अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*