समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया राजस्थान में चलाएगा सघन सदस्यता अभियान

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
-SKFI के प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर ने कई प्रतिभाओं को किया सम्मानित
पाली। राजस्थान के पाली जिले के सोजत कस्बे के निकट सियाट स्थित वीसोच कालेज (VSOCH COLLEGE) में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रगीत वन्देमातरम के साथ बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्र को समर्पित एक अखिल भारतीय संगठन है। अपने उद्बोधन में उन्होंने शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, कला-साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में एक नई दिशा देने एवं लोगों को ऊर्जा से भरने का संदेश दिया।
श्री भटनागर के अनुसार, प्रांतीय बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा, साहित्य, कला, पर्यावरण और पीड़ित मानवता के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया से जोड़ने के लिए सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बच्चन के दिशा-निर्देश में हर उस प्रतिभाशाली व्यक्ति को संगठन से जोड़ा जाएगा, जो समाजसेवा में अपना योगदान करना चाहते हैं।
कार्यक्रम में SKFI की तरफ से महाविद्यालय के निदेशक हेरंब भारद्वाज और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पारसमल सिंगाड़िया को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री भटनागर ने कहा कि SKFI हमेशा देश की छिपी प्रतिभाओं को खोजकर न केवल उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है, बल्कि उन प्रतिभाओं को ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’ से भी नवाजती है। संस्था आज समाज सेवा, कला और संस्कृति संवर्धन में अमूल्य योगदान दे रही है।
SKFI से हमेशा प्रेरणा मिलती है : ताराचंद सैनी
बैठक में SKFI के उद्देश्यों एवं संगठन विस्तार पर गंभीरता के साथ चर्चा की गई। शिक्षा का प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, कला-साहित्य का संवर्धन और पीड़ित मानवता की सेवा मुख्य बिंदु रहे। इससे पहले महाविद्यालय के निदेशक एवं उनके सहकर्मियों द्वारा सदस्यों को उपरना पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत-सत्कार किया गया। इस अवसर पर SKFI के सदस्य एवं पाली जिला मेहंदी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा समाजसेवी ताराचंद सैनी ने कहा, “समाज सेवा केवल कार्य नहीं, यह भावना है जो हर दिल को जोड़ती है। SKFI इस दिशा में एक प्रेरणा है और इसकी पहल से समाज की असंख्य प्रतिभाओं को मान्यता मिलती है।”
SKFI पर हमें गर्व है : करण सिंह
संगठन की सदस्य, संगीतज्ञ व नर्सिंग अधिकारी वीणा गुप्ता ने बैठक में कहा कि ‘संगीत और सेवा दोनों मानवता की भाषा हैं। SKFI द्वारा इस क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करती है।’ साहित्यकार गजलकार व शायर डॉ. रशीद गौरी ने कहा कि “साहित्य समाज की आत्मा है और इसे संरक्षित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” भामाशाह समाजसेवी करण सिंह ने कहा कि “सेवा और सहयोग समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। हमें गर्व हे कि हम SKFI के सदस्य हैं।”
बैठक में रहे उपस्थित :
बैठक में प्रकाश टेलर, अजय जोशी, वर्षा तिवारी, मोहम्मद आसिफ, अशोक गहलोत, राजेन्द्र कुमावत, शाहरुख खान, भावना बौराणा, जितेंद्र गर्ग, कुंदन सिंह गुर्जर, उगमराज प्रजापत, अशोक सिरवी, दिलीप कुमार, खरता राम सिरवी, चन्द्र प्रकाश सोनी, देवराज, सीमा सीरवी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*