बिहार में बंपर वोटिंग, 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गुरुवार को पहले चरण का मतदान शाम छह बजे खत्म हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य में बंपर वोटिंग हुई है। राज्य की 121 सीटों पर वोट डाले गए। कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।
प्रथम चरण के मतदान में जहां कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है, वहीं वोटिंग खत्म होते ही बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया। उन्होंने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में 2010 वाले नतीजे दोहराए जाएंगे। लालू परिवार का एक भी सदस्य बिहार विधानसभा में नहीं पहुंच पाएगा। आज जिन 121 सीटों पर मतदान हुआ है, उसमें 100 सीटों पर NDA आगे है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार, 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की जिन 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 122 सीटों पर 11 नवंबर को होगा और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*