महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्यारे फाउंडेशन की नई पहल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
दिल्ली। प्यारे फाउंडेशन ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसका नाम है- प्रोजेक्ट भैरवी। महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य (शारीरिक एवं मानसिक) से संबंधित यह प्रोजेक्ट उत्तरी पूर्व दिल्ली जिला शाहदरा में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम कई चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में महिलाओं से बातचीत, जानकारी एवं जागरूकता का है, जो तीन खंडों में संपन्न हुआ।
प्यारे फाउंडेशन की प्रमुख डॉ अंजलि ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि द्वितीय चरण में लाभार्थी महिलाओं में से दो महिलाओं को भैरवी के रूप में (श्रीमती देवी और श्रीमती गीतांजलि) चयनित किया गया है और तृतीय चरण में संपूर्ण क्षेत्र का सर्वे किया गया। इसके बाद मंगलवार, 11 नवंबर को एक विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य जांच, प्रतिदिन की जीवन शैली की जानकारी सचिव राजेश कॉल द्वारा दी गई।
कार्यशाला में डॉक्टर सुशील अरोड़ा द्वारा निर्मित आहार-व्यवहार एवं व्यायाम से संबंधित जानकारी दी गई। दो महिलाओं कुमारी अनुजा एवं श्रीमती स्नेही सुधा को भैरवी सम्मान से नवाजा गया। साथ ही महिलाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्यारे फाउंडेशन के लोक न्याय सेवा केंद्र के प्रबंधन समूह, अध्यक्ष कृष, प्रबंधक गुलशन, सचिव जगमोहन कश्यप, मीडिया प्रभारी अनमोल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*