वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के प्रदेश समन्वयक नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत (डिजिटल) ने जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन को उत्तर प्रदेश का समन्वयक नियुक्त किया है। सोमवार को प्राप्त हुए मनोनयन पत्र में NYPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ललित नारायण आमेटा ने उम्मीद जताई है कि श्री बच्चन स्वतंत्र पत्रकारिता करने के साथ-साथ एक लंबे अर्से से समाजसेवा भी कर रहे हैं। निश्चित ही वह शहरी क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत के इस मंच से जोड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि National Youth Parliament of the India
(NYPS) युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों,शासन और नीति-निर्माण की प्रक्रियाओं से जोड़ने का एक डिजिटल मंच है। यह प्लेटफार्म युवाओं को विभिन्न विषयों पर बहस करने, अपने विचार व्यक्त करने और नेतृत्व व नागरिक भागीदारी कौशल विकसित करने के लिए मंच प्रदान करता है। यह एक डिजिटल ब्रिज है जो युवाओं को राष्ट्रीय चर्चाओं में भाग लेने और ‘विकसित भारत-2047’ के लिए अपने विचार साझा करने में मदद करता है।
यह प्रतिभागियों को स्व-शिक्षण के लिए ई-प्रशिक्षण संसाधन, ट्यूटोरियल और प्रशिक्षण वीडियो प्रदान करता है। यह डिजिटल मंच नेतृत्व क्षमता, नागरिक भागीदारी और निर्णय लेने के कौशल को विकसित करता है। साथ ही युवाओं में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की गहरी समझ पैदा करता है। यह युवाओं को संसद की कार्यवाही और कानून निर्माण की प्रक्रिया को समझने में मदद करता है।
जितेन्द्र बच्चन ने नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ आमेटा के प्रति आभार जातते हुए कहा है कि वह नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत डिजिटल मंच के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकाल्याणकारी योजनाओं का धरातल स्तर तक समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब तबके को उनका हक दिलाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करने में कोताही नहीं बरतेंगे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*