राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुरजा (बुलंदशहर)। एकेपी डिग्री कॉलेज में मौसम विज्ञान की नई सुविधा स्थापित करने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज के तहत आईआईटीएम पुणे के साथ एक एमओयू हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे बहुत जल्द कॉलेज खुरजा के मौसम का पूर्व अनुमान जारी कर सकेगा। इसमें बारिश, हवा की गति, आर्द्रता, तापमान, वायुमंडलीय दबाव आदि शामिल होंगे।
खुरजा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एकेपी डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डिंपल विज ने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर होने से स्थानीय स्तर पर अब हम मौसम पूर्वानुमान को सुलभ बना सकेंगे। इससे स्थानीय किसानों, छात्रों और आम जनता को लाभ मिलेगा।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि डिंपल विज द्वारा कॉलेज के प्रधानाचार्य का पद संभालने के बाद से कॉलेज निरंतर तकनीकी प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में अब जल्द ही मौसम का हाल भी कॉलेज से जारी किया जाएगा।


Leave a Reply