राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्टता के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विजय नगर के डॉक्टर अशोक कुमार को प्रमाण-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। इस अवसर जिला जिला क्षयरोग अधिकारी ने सभी स्वाथ्य कर्मियों से अपील की है कि उन्हें भी चाहिए कि वे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करने और उनकी निक्षय आई.डी. पोर्टल पर दर्ज करने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
डॉ अशोक जिले के उन प्रतिष्ठित नागरिकों में शामिल हैं, जिन्होंने चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, विशेषकर टीबी रोगियों की सेवा में, महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि अशोक कुमार ने टीबी उन्मूलन के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके योगदान को टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण माना गया है।
बुधवार, 7 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह का मकसद जिले में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम को गति देने और जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर ऐसे लोगों को सम्मानित करने का उद्देश्य दूसरों को भी इस महत्वपूर्ण जन-स्वास्थ्य चुनौती से लड़ने के लिए प्रेरित करना है। विजय नगर के एलटी अशोक कुमार और संजय नगर के मनोज दुबे को ने सम्मानित करने के लिए जिला क्षयरोग अधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया है।
कार्यक्रम में एसटीएस- कपिल त्यागी पैसोंडा, विक्रम सिंह मंडोला, एसटीएलएस- रविन्द्र कुमार भोजपुर, सोनेन्द्र सिंह बम्हेटा, टीबीएचबी- रविन्द्र वर्मा मंडोला, पप्पू यादव पसौंडा, राकेश कुमार नेहरू गार्डन खोड़ा, स्टॉफ नर्स- ज्योति चौहान, एकता जयंत, शशिबाला, चिकित्साधिकारी- डॉ अतुल यादव, डॉ आनंद मोहन चौबे, बीसीजी टेक्नीशियन- कपिल सिंह, डेटा एंट्री ऑपरेटर- योगेंद्र सिंह, लेखाकार- छट्ठू सिंह, कॉर्डिनेटर- राघवेंद्र सिंह चौहान, निधि त्रिखा, दीपाली गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply