राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पाली। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर को आगरा में ‘विश्व हिन्दी रत्न सम्मान -2026’ से अलंकृत किया गया है। श्री भटनागर को यह सम्मान बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (न्यास) फतेहाबाद, आगरा द्वारा उनके साहित्यिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व सुदीर्घ हिंदी भाषा की सेवा को देखते हुए विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि भटनागर के साहित्यिक क्षेत्र में हिंदी एवं राजस्थानी भाषा में कविता संग्रह की पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविता, कहानी, आलेख आदि का प्रकाशन होता रहा है।
श्री भटनागर को मिले सम्मान व आज ही उनके जन्मदिन के अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र बच्चन, पाली राजस्थान के सुप्रसिद्द भामाशाह अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल, भारत विकास परिषद सोजत के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद् सुरेश ओझा, अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास, समाजसेवी मदन गहलोत निदेशक बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल, समाजसेवी ताराचंद टांक, वीणा गुप्ता, पारसमल सिंगाड़िया, पत्रकार प्रकाश टेलर, ओमप्रकाश मोहिल, साहित्यकार डॉ. रशीद अहमद गोरी, वीरेंद्र लखावत, सत्यनारायण गोयल, हितेंद्र व्यास, कवि राजेंद व्यास, भामाशाह करणसिंह मोयल, अजय जोशी, खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी, फौजी अशोक सैन, लक्ष्मणराम पालड़िया, हरिकिशन चौहान, मोहन लाल चौधरी सहित कई प्रबुद्ध महानुभावों ने उन्हें बधाई दी है।


Leave a Reply