13 छात्र-छात्राओं को PIIT ने ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नाएडा। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा ने सोमवार को अक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका गौतमबुद्ध नगर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर दिया। PSET Scholarship Test -2025 की परीक्षा में 12वीं के कुल 51 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से प्रथम, द्यितीय और तृतीय आने वाले 13 विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
PIIT संस्थान के निदेशक प्रोफसर आर.के. शाक्य ने बताया कि जिले के जिन स्कूल कॉलेजों के बच्चों ने PSET Scholarship Test -2025 की परीक्षा में भाग लिया था, उनमें से अक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका के सभी बच्चों के सोमवार, 12 जनवरी को नतीजे घोषित कर दिए गए। कुल 51 बच्चों में से पांच बच्चे प्रथम, सात बच्चे द्यितीय और एक बच्चे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सभी 13 बच्चों को पीआईआईटी के निदेशक प्रोफसर आर.के. शाक्य, सहायक निदेशक (मीडिया) जितेन्द्र बच्चन ने छात्रवृति प्रमाण पत्र, प्रेरणा प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर प्रोफेसर बीएस रावत, पूनम शर्मा और अक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा भाटी, प्रबंधक नूतन भाटी और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*