–जितेन्द्र बच्चन
एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षण, पुलिस, रक्षा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सेवा, केंद्रीय और राज्य सरकार की परीक्षाओं की तैयारी के लिए मॉर्डन लर्निंग प्लेटफार्म
ग्रेटर नोएडा। करोड़ों की जनसंख्या, महंगाई का दौर, नौकरी पाने की टेंशन और आर्थिक कमजोरी आज के अधिकतर छात्रों को आगे नहीं बढ़ने देती। इन चुनौतियों से निपटने के लिए PIIT के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह की स्पष्ट नीति व दूरदर्शी सोच से शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित ‘एयर गुरुकुल’ ने युवाओं में एक नयी उम्मीद जगा दी है। उन्होंने इसके माध्यम से शिक्षा को समयबद्ध तरीके से सक्षम और भविष्य के अनुरूप बनाने का काम किया है। यही वजह है कि उच्च शिक्षा पाने के क्षेत्र में ऑनलाइन प्रणाली ‘एयर गुरुकुल’ आज एक सशक्त मंच के रूप में अग्रसर है, जो युवाओं को रोजगार दिलाने में भी देश को गति प्रदान कर रहा है।
शिक्षाविद् प्रोफेसर भरत सिंह कहते हैं, “पीआईआईटी (प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी) ग्रेटर नोएडा का सह संस्थान ‘एयर गुरुकुल’ (airGurukul) युवाओं के लिए एक बेहतरीन शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खोलने वाला मंच साबित हो रहा है। यह प्लेटफार्म न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर लेकर आया है। ‘एयर गुरुकुल’ ने शिक्षा के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं पैदा की हैं, जो प्रदेश और देश के विकास में भी सहायक हैं।”
आपके सपनों को साकर करने में मदद करता है :
उल्लेखनीय है कि आज के दौर में सरकारी नौकरी पाना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य माना जाता है। अधिकतर युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। देखें भी क्यों न, सरकारी नौकरी में स्थिरता के साथ-साथ उच्च वेतन- भत्ता और तमाम सुविधाएं जो मिलती हैं। इसलिए देश के लाखों-करोड़ों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए परिश्रम करते हैं। यह अलग बात है कि सफलता बहुत कम मिलती है। ऐसे में वे हताश और निराश हो जाते हैं। लेकिन अब आपको कतई निराश होने की जरूरत नहीं है। आप के लिए ‘एयर गुरुकुल’ एक बेहतीन ऑनलाइन प्लेटफार्म स्थापित किया गया है। आप सरकारी नौकरी पाने की किसी प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहते हैं या उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं, हर अभ्यार्थी के सपने पूरा करने में ‘एयर गुरुकुल’ मदद करता है।
भारत का अग्रणी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म :
राष्ट्रीय जनमोर्चा को ‘एयर गुरुकुल’ के एचओडी हरीश राजपूत ने बताया कि संस्थान में अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम हैं। जो बेहतर तरीके से अभ्यार्थियों की सफलता में मार्गदर्शन और ट्रिक्स देने में आपका ध्यान केंद्रित करते हैं। राजपूत का कहना है कि संस्थान की मजबूत इच्छाशक्ति, डिजिटल बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा लाइव कार्य प्रणाली छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘एयर गुरुकुल’ भारत का अग्रणी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। लाइव क्लास, अध्ययन सामग्री और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य कई राज्यों के युवा भी ‘एयर गुरुकुल’ का रुख कर रहे हैं।
कौशल विकास पर केंद्रित संस्थान :
राजपूत के अनुसार, ‘एयर गुरुकुल’ एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षण, पुलिस, रक्षा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सेवा, केंद्रीय और राज्य सरकार की परीक्षाओं के लिए एक आधुनिक शिक्षण मंच है, जहां लाइव और रिकॉर्डेड कक्षाएं, नोट्स, संदेह निवारण, समुदाय और टेस्ट सीरीज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। वह बताते हैं, “यह भारत का एक आधुनिक ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो विभिन्न सरकारी परीक्षाओं व कौशल विकास पर केंद्रित है और लोगों को पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक तकनीक से भी जोड़ता है।”
युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक :
राजपूत के अनुसार, प्लॉट नंबर 09, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश (भारत) स्थित ‘एयर गुरुकुल’ की टीम डिजिटल तरीके से करीब-करीब हर विषय में शिक्षा उपलब्ध करा रही है। इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सरकारी या निजी प्रतिष्ठित संस्थानों में आप अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं। विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के साथ-साथ ऑनलाइन स्टडी की सफलता के बाद युवाओं को रोजगार दिलाने में भी ‘एयर गुरुकुल’ सहायक है।
शिक्षा सुलभ, संरचित और परिणाम-उन्मुख :
उन्होंने बताया कि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दैनिक अपडेट, क्लासेस और मॉक टेस्ट के लिए वन-स्टॉप एग्जाम ब्लॉग, रोजाना परीक्षा अलर्ट, लाइव और रिकॉर्डेड क्लासेस, करंट अफेयर्स, लेख, सिलेबस, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सबकुछ ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप airGurukul का एप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर फोन नंबर 7042559948 और 01169311075 पर संपर्क कर सकते हैं। तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम है ‘एयर गुरुकुल’, तभी तो हम शिक्षा सुलभ, संरचित और परिणाम-उन्मुख होने का दावा करते हैं।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)


Leave a Reply