राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर 12 स्थित राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन नंबर लाने के लिए प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इससे पहले कॉलेज परिसर में प्रतिभाशाली खोज कार्यक्रम (PSET) में शामिल होने छात्रा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। तत्पश्चात कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ रितु ने प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, प्रेरणा प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया।
डॉ रितु ने इस अवसर पर कहा कि हमारे स्कूल के उन सभी छात्र-छात्राओं को दिल से बधाई, जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए और आज उन्हें पीआईआईटी ने पुरस्कृत किया। यह न सिर्फ उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि बाकी विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है कि लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है। एक बार फिर से PIIT का धन्यवाद, जो बच्चों को इस तरह आगे बढ़ने व रोजगारपरक शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
उल्लेखनीय है कि PSET परीक्षा का एकमात्र उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की खोज कर उनके लिए सुगम, सरल और कम फीस में गुणात्मक रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है। जिससे शहर-नगर के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के बच्चे भी रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर सकें और प्रत्येक विद्यार्थी राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
शुक्रवार, 6 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के प्रोफेसर बबलू रावत और सौरभ भी उपस्थित थे। रावत ने प्रधानाचार्या डॉ डॉ रितु एवं प्रबंधक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने PIIT द्वारा छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की शैक्षिक जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने का अवसर दिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी है।


Leave a Reply