निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का खुर्जा के जरूरतमंद ने उठाया लाभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। ऑनस्ट क्लब खुर्जा, यूथ ऑनस्ट क्लब खुर्जा तथा अंबा क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में दाताराम चौक सिटी स्टेशन रोड स्थित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां तमाम जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। ब्लड, शुगर, ईसीजी, दांत और हड्डियों की जांच के अलावा ऑक्सीजन लेवल की जांच भी की गई।
हरीश गुप्ता अम्बे और ऑनस्ट क्लब के सचिव डॉ. अजमेर सिंह वालिया ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि जिन मरीजों की पहुंच अस्पताल तक नहीं होती, उनकी सुविधा के लिए समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। इससे जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। कैंप सहयोगी डीसी गुप्ता कांटे वाले के अनुसार, इस बार ब्लड जांच कराने वाले सभी मरीजों को एक हेल्थ कार्ड जारी किया गया है। किसी भी आकस्मिक दुर्घटना के समय उनका यह कार्ड उपयोगी सिद्ध होगा।
रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ऑनेस्ट विनीत आर्य, दिव्य मोहन अग्रवाल, अजमेर सिंह वालिया, नरेंद्र अग्रवाल, विकास वर्मा, विशाल पोद्दार, विकास सोनी, विनीत आर्य, शेखर वर्मा, ममता अग्रवाल एडवोकेट, अखिलेश वैद्य, सरिता गुप्ता, मनीष गुप्ता, नितिन सिंघल, अतुल गोविल, यश गुप्ता, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, ज्ञान प्रकाश वर्मा, हैप्पी वर्मा, अविनाश, प्रमोद भारद्वाज ‘गुरुजी’, प्रवीण गुप्ता, नरेंद्र गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, विवेक गुप्ता, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*