राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। करोरा स्थित पीसीएस पब्लिक स्कूल में एक काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व रिकॉर्ड धारक राष्ट्रीय कवि जय किशन “जय” को स्मृति चिन्ह भेंट कर, पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इसके लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया है।
रविवार, 12 अप्रैल को आयोजित काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि जय किशन “जय” रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद भारद्वाज “गुरुजी” ने किया। इस अवसर पर जय के अलावा डॉ. साधना अग्रवाल “साधिका”, ऋतु गुप्ता, पूनम शर्मा “रुद्राणी”, पुष्टि अग्रवाल “परी” एवं प्रमोद भारद्वाज सहित अनेक कवियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन विद्यालय प्रबंधक संजय सैनी “लवली” एवं विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता “कांटे वाले” का 71वां जन्मदिन भी मनाया गया। आयोजकों ने उनके लिए केक काटकर बधाई दी।


Leave a Reply