अमित मिश्रा
मुंबई। हॉट स्टार स्पेशल्स अपनी नई सीरीज -आउट ऑफ लव को लॉन्च करने जा रहा है। यह अनूठा ड्रामा सीरीज रिश्तों में मुश्किलों के चलते भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक दुविधा को दर्शाता है और सवाल उठाता है कि आपको बेवफाई करने वाले लाइफ पार्टनर को माफ कर देना चाहिए। सबकुछ भूल जाना चाहिए या खुद के लिए लडऩा चाहिए। इसकी घोषणा के लिए एक शानदार इवेंट का आयोजन राझबेरी (जुहू होटल) में किया गया।
आउट ऑफ लव कई पुरस्कार जीतनेवाले शो डॉ. फॉस्टर का एक दिलचस्प रूपांतरण है, जो एक शादी में बेवफ़ाई, विश्वासघात और दिल टूटने को दर्शाता है। प्रतिभाशाली कलाकारों रसिका दुग्गल और पूरब कोहली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इनके अलावा सोनी राजदान, हर्ष छाया, अंजन श्रीवास्तव और संघमित्रा हितैषी भी इस शो की मुख्य भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता तिग्मांशु धुलिया और एजाज खान ने किया है। शो 22 नवम्बर 2019 से हॉट स्टार वीआईपी पर लॉन्च किया जाएगा।
गौरव बैनर्जी प्रेजीडेन्ट एवं हेड-हिंदी एंटरटेनमेंट स्टार इण्डिया ने कहा, ‘हमें काफी खुशी है कि हम दर्शकों तक प्यार, बेवफाई और बदले की एक बोल्ड कहानी लेकर आए हैं। इस अवार्ड विनिंग ब्रिटिश शो की कहानी को महान डायरेक्टर्स और कुछ कमाल के एक्टर्स के साथ एडापट किया गया है।Ó एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने इस अवसर पर कहा, ‘हॉट स्टार स्पेशल्स प्रेजेंट्स आउट ऑफ लव एक मॉडर्न कहानी है जो रिश्तों में बेवफाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती है। इसमें मेरा मीरा का किरदार निभाना, मेरे लिए बहुत नया अनुभव है। उसकी परफेक्ट लाइफ पूरी तरह बिखर जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है।Ó
एक्टर पूरब कोहली ने कहा, ‘शादी में बेवफाई आज बहुत आम होती जा रही है। ये शो दर्शाता है कि ऐसी स्थिति में एक कपल की क्या प्रतिक्रिया होती है। जरूरी नहीं कि ये प्रतिक्रिया हमेशा ब्लैक एण्ड व्हाइट, आर या पार की हो। अक्सर लोग रिश्ते को बचाने के लिए पार्टनर को माफ भी कर देते हैं या सब कुछ भूलने को तैयार हो जाते हैं पर कभी-कभी उनके बीच जबरदस्त संघर्ष भी होता है।Óडायरेक्टर एजाज खान ने कहा कि ‘वह दौर बीत चुका है जब परदे पर बेवफाई की ज्यादातर कहानियों में महिलाओं को बेबस और लाचार दिखाया जाता था। हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेजेंट्स आउट ऑफ लव इस इमोशनल संघर्ष के एक नए पहलू पर रोशनी डालता है। तिग्मांशु और मैंने इसे परदे पर उतारने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि हमें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।Ó हॉट स्टार स्पेशलस प्रेज़ेन्ट्स आउट ऑफ लव हॉटस्टार वीआईपी पर 22 नवम्बर 2019 से प्रसारित किया जाएगा।


Leave a Reply