राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। एसटीएफ और थाना कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस के साथ हुई संयुक्त मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान मेहरगनी उर्फ मेहरबान सिंह उर्फ बंटी निवासी छोटी जुलाहटी हमीरपुर के रूप में हुई है।
एसएसपी एसटीएफ राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मेहरगनी वर्ष 2008 में पुलिस अभिरक्षा से प्रयागराज से फरार हुआ था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक प्रयागराज की तरफ से 50 हजार का इनाम घोषित था। वर्ष 2005 में भी आरोपति ने मु_ीगंज प्रयागराज पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की थी। उस दौरान उसने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली थी। हालांकि उस दौरान भागने में नाकाम रहा था।
बुधवार रात सेक्टर 54 जंगल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बदमाश 2005 में एक बच्चे की निर्मम हत्या कर चुका है। उस मामले में इसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस मीडिया सेल के अनुसार बुधवार रात एसटीएफ व सेक्टर 24 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में शातिर बदमाश मेहरबान को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है और वह घायल हुआ है। उसके पास एक मोटरसाइकिल और अवैध पिस्टल बरामद हुआ है। कोतवाली सेक्टर 24 प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मेहरगनी पिछले काफी समय से दिल्ली में नाम बदलकर छिपकर रहा था। बुधवार रात सूचना के आधार पर इसे पकडऩे का प्रयास हुआ तो मुठभेड़ हो गई। बदमाश घायल हो गया। पुलसि ने उसे दबोच लिया।


Leave a Reply