भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितेश पाल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (BJMTU) की कोर कमेटी ने गाजियाबाद के नितेश पाल को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी यूनियन के महासचिव बैद्य देय द्वारा दी गई है।
नवनियुक्त एवं राजनगर निवासी नितेश पाल ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि उन्हें BJMTU ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया है। साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि श्री पाल संगठन को मजदूरों के हितों के लिए मजबूत और सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*