योगी सरकार के हरित महाअभियान में PIIT ने पौधरोपण कर निभाई भागीदारी

परिसर में पौधरोपण करते चेयरमैन डॉ भरत सिंह और मिथलेश सिंह मैम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान-2026 में रविवार को प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) ग्रेटर नोएडा ने भी उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। अभियान के अंतर्गत संस्थान के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह ने पौधरोपण किया। साथ ही उनके नेतृत्व में फैकल्टी और अन्य स्टाफ ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर अधिक से अधिक पौधे लगाए।
डॉ. भरत सिंह ने पौधरोपण के साथ संरक्षण का भी संकल्प लिया। उन्होंने नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पीआईआईटी का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सतत विकास के संस्कार विकसित करना भी है।
12 जुलाई को शिक्षण संस्थान में किए गए पौधरोपण में संकाय विभागों की सक्रिय भागीदारी ने हरित संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। जबकि संस्थान के निदेशक आर. के. शाक्य और मिथलेश सिंह मैम ने जैव विविधता, जल संरक्षण व पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी। संस्थान के उपस्थित सभी कर्मचारियों ने प्रकृति संरक्षण, हरित विकास और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना से आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पीआईआईटी के अधिकतर फैकल्टी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*