राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
-24 नवंबर को निकलेगी कलश यात्रा, एक दिसम्बर को होगा विशाल भंडारा
-प्रतिदिन विद्यार्थियों के लिए संस्कारशाला का भी आयोजन होगा
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में 24 नवंबर से श्रीराम कथा का सप्ताहभर आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन सुप्रसिद्ध संत अतुल कृष्ण भारद्वाज करेंगे। संत अतुल कृष्ण की ओर से प्रत्येक दिन शाम चार बजे से पहले तक विद्यार्थियों, शिक्षकों औरआसपास के लोगों के लिए संस्कारशाला आयोजित हुआ करेगी।
मेवाड़ संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि 24 नवम्बर को ही श्रीराम कथा से पहले दोपहर 2 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मेवाड़ संस्थान सेक्टर 4सी से वार्तालोक सोसायटी, आदर्श पार्क से मेन मार्केट होते हुए मेवाड़ संस्थान के गेट नंबर दो पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 30 नवंबर को कथा का समापन होगा। एक दिसम्बर को भंडारे का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि अतुल कृष्ण की हिन्डनपार क्षेत्र में पहली बार मेवाड़ संस्थान में श्रीराम कथा हो रही है। अतुल कृष्ण की ओर से प्रत्येक दिन सायं चार बजे से पहले तक विद्यार्थियों,शिक्षकों और आसपास के लोगों के लिए संस्कारशाला आयोजित हुआ करेगी।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply