राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सर्व समाज सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को हिन्दी समाचार पत्र हिन्द आत्मा कार्यालय में एक आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी दैनिक ‘हिन्द आत्मा’ के संपादक अशोक कौशिक और जिले के वरिष्ठ पत्रकार तेजस चौहान व सुदामा पाल को उत्कृष्ट एवं निर्भीक लेखनी के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सर्व समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद तेवतिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंघल, महामंत्री बृज मोहन अग्रवाल (गांधी), सचिव इमरान अहमद, मीडिया प्रभारी अक्षय तेवतिया, सचिव कालूराम, संगठन मंत्री नरेंद्र चौहान, अंकुर तेवतिया, आलोक शर्मा, सह संगठन मंत्री राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे। सभी ने पत्रकार अशोक कौशिक को बधाई दी है।


Leave a Reply