श्री रामलीला कमेटी खुरजा के आशीष गोयल निर्विरोध चुने गए प्रधान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। अनाज मंडी स्थित श्री दाऊजी मंदिर परिसर में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुरजा की हुई साधारण सभा में आशीष गोयल को वर्ष 2026-27 के लिए निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया। बैठक में आगामी रामलीला महोत्सव को भव्य और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है।
आशीष गोयल को निर्विरोध प्रधान चुनने पर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ ही उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वयं गोयल ने सभी सदस्यों और कमेटी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि “श्रीराम जी की सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। कमेटी के सभी सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर इस वर्ष खुरजा की ऐतिहासिक रामलीला को और अधिक भव्य, डिजिटल और आकर्षक रूप दिया जाएगा, ताकि सनातन संस्कृति का यह पावन संदेश जन-जन तक पूरी भव्यता के साथ पहुँचे।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*