नोएडा के सुराज वर्मा को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय जनमार्चा संवाददाता
नोएडा। खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोएडा के सुराज वर्मा को सामाजिक संस्था उड़ान ने ‘मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान किया है। यह कार्यक्रम ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने वर्मा के खेल क्षेत्र में योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि सुराज वर्मा देश के प्रतिष्ठित संगठन समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य हैं। उन्होंने पावरलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीतकर खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसके अलावा वर्मा ने नोएडा पंजाबी समाज के अंतर्गत NPS बैडमिंटन ग्रुप की स्थापना कर खेल को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रविवार, 30 अगस्त को सुराज वर्मा ने डॉ. सत्येंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है, “यह सम्मान हमारे लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि खेल और समाज के प्रति निरंतर सेवा एवं समर्पण की प्रेरणा है।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*