डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव
राष्ट्रीय जनमोर्चा कार्यालय, छपरा (बिहार)। श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी को लेकर सभी चित्रांश जुट गए। इसके लिए जहां कई उपसमितियों के गठन के उपरांत जिम्मेवारी भी तय कर दी गई, वहीं पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने एवं कई विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सदस्यों को सक्रिय कर दिया गया है।
इस आशय से सम्बंधित निर्णय सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति समर्पित चित्रांश समाज की पुरानी संस्था श्री चित्रगुप्त समिति की वार्षिक आम सभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा ने की।
पूजनोत्सव के लिये अलग-अलग बजट :
स्थानीय राज्य संपोषित सारण कमर्शियल एकेडमी के सभागार में श्री चित्रगुप्त समिति की वार्षिक आमसभा का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त वंदना के साथ हुआ। जबकि इसके पूर्व समारोह का विधिवत उद्घाटन संरक्षक गूँजेश्वर कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संरक्षक गूँजेश्वर कुमार वर्मा ने श्री चित्रगुप्त समिति को अन्य समरूप संस्थाओं की मातृ संस्था का नाम देते हुए समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति के प्रत्येक गतिविधियों और पूजनोत्सव के लिये अलग-अलग बजट तैयार कर उसका आकलन करना चाहिये। धनराशि की व्यवस्था करने और उस बजट को आमसभा से पारित कराने पर बल दिया जाना चाहिये। उनके द्वारा समिति के पूर्व से तीन बैंक खाता का संचालन करने का निदेश दिया गया और सहयोग राशि को पूर्व के बैंक खाता में ही समाहित करने का बहुमूल्य सुझाव भी दिया गया।
महासचिव ने चित्रांश बन्धुओं से किया आग्रह :
समिति के महासचिव एवं अधिवक्ता विमल कुमार वर्मा ने विगत वर्ष के पूजनोत्सव में हुए व्यय को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया तथा इस बैठक के औचित्य पर सविस्तार प्रकाश डाला। साथ ही समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य चित्रांश बन्धुओं से आग्रह किया कि श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की आवश्यक तैयारी में जुट जाएं और अपने दायित्व का बाखूबी निर्वहन करे, ताकि इसकी भव्यता एवं सुंदरता बनी रहे। यह पूजा चित्रांश परिवार के लिए महत्वपूर्ण भी है।

विभिन्न उपसमितियों के लिए नामित :
उधर समिति के कार्यालय सचिव अरविंद कुमार वर्मा द्वारा अपने पद से विगत दिनों कतिपय कारणों से इस्तीफा देने के कारण कार्यालय सचिव का प्रभार कमलेश्वर कुमार सिन्हा को दिया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा ने विभिन्न उपसमितियों के गठन की आवश्यकता को परिभाषित कर इसे पारित करने का सुझव दिया। उनके सुझाव एवं कई सदस्यों के प्रस्ताव पर विचारोपरांत उपसमितियां गठित कर दी गई। हालांकि उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सुधांशु भूषण वर्मा, योगेन्द्र प्रसाद वर्मा, ब्रज मोहन वर्मा ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसके तहत वार्ड गठन उपसमिति के संयोजक सुनील कुमार वर्मा के स्थान पर उदय कुमार श्रीवास्तव, उपसंयोजक सुधांशू भूषण वर्मा, वित्त उपसमिति के संयोजक राकेश नारायण सिन्हा, शिक्षा उपसमिति अभिषेक रंजन, सहायता उपसमिति प्रभाकर रंजन, रशीद वितरण उपसमिति रविश कुमार, मीडिया उपसमिति के संयोजक किशोर कुमार, प्रकाशन उपसमिति के संयोजक मनीष कुमार सिन्हा, उपसंयोजक रविश कुमार, प्रचार प्रसार उपसमिति के संयोजक रविश कुमार, शुभम वर्मा, प्रिंस राज, प्रसाद वितरण उपसमिति के संयोजक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रीतिभोज उपसमिति के संयोजक राकेश नारायण सिन्ह, मनीष रंजन उपसंयोजक, संगीत एवं सांस्कृतिक उपसमिति कमलेश्वर प्रसाद, क्रीड़ा उपसमिति प्रिंस राज संयोजक, सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता सुधांशु भूषण वर्मा संयोजक नामित किए गए।
कई प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन :
श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव 11 नवम्बर को चित्रगुप्त मंदिर में सम्पन्न होगी, जबकि इसके पूर्व क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर, सामान्य ज्ञान 31 अक्टूबर, संगीत प्रतियोगिता 1 नवम्बर और सामूहिक प्रीतिभोज 22 नवम्बर को करने की तिथि का निर्धारण कर आमसभा में अनुमोदित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सुधांशु भूषण वर्मा, अखिलेश्वर प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद वर्मा, ब्रजमोहन प्रसाद वर्मा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ संजय कुमार, राकेश नारायण सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, प्रभाकर रंजन, मनीष रंजन, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, रविश कुमार, शुभम वर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply