राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। पर्यावरणविद् श्री रूपचन्द नागर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ा दिया है। देशवासियों के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण था। शनिवार, 29 अगस्त को उन्हें श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय समारोह में ‘ग्लोबल ब्रांड अवार्ड’ (Global Brand Award) से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री नागर को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता व उनकी बहुचर्चित पुस्तक ‘मानव कृत प्रदूषण, ब्रह्माण्ड की समस्या: कारण और निवारण’ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति श्री मैत्रिपाला सिरिसेना ने प्रदान किया है।
कार्यक्रम श्रीलंका के प्रधानमंत्री आवास, टेंपल ट्री (कोलंबो) में आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना रहे। उनके अलावा इस अवसर पर कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां भी उपस्थित रहीं। श्री नागर को जब पूर्व राष्ट्रपति श्री सिरिसेना ने ‘ग्लोबल ब्रांड अवार्ड’ बैल्ट, प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) और मोमेंटो प्रदान किया तो भारत का नाम आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा।

उल्लेखनीय है कि श्री रूपचन्द नागर को ‘पर्यावरण का प्रहरी’ और ‘पर्यावरण पुरुष’ के नाम से भी जाना जाता है। श्रीलंका में उन्हें सामाजिक कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा व मानवीय सेवाओं के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जो सम्मान मिला है, उसने देश का गौरव बढ़ा दिया है। कई पर्यावरणविद्, समाजसेवी, डॉक्टर और सामाजिक संस्थाओं ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन करने के लिए श्री नागर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई देने वालों का लगा तांता :
श्रीलंका से श्री नागर के गाजियाबाद लौटते ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को भी सेक्टर-1 वसुंधरा RWA के समस्त पदाधिकारी व सुभाष प्रधान, विजय पाल नागर, ग्रीस यादव, जसवंत सिंह श्याम कुमार नागर, निसार अहमद, के. पी. सिंह गुर्जर, एस. सी. वर्मा, शाकिर अली, ओम पाल खटाना आदि मुख्य रूप से उनके निवास पर उपस्थित रहे।


Leave a Reply