यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के मंच पर बैंड ‘सर्वत्र’ को मिली सराहना

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित 4th UP International Trade Show 2026 के मंच पर प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘सर्वत्र’ (Sarvatra) ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 27 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद परंपरा और फ्यूजन संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

बैंड ‘सर्वत्र’ कबीर प्रोजेक्ट के तहत संत कबीरदास की रचनाओं को अपने विशेष प्रोजेक्ट ‘कहत कबीर…’ के तहत अपनी मौलिक धुन और संगीत में पेश करता है। कार्यक्रम के दौरान जब कलाकारों ने ‘झीनी-झीनी बीनी चदरिया…’, ‘मोको कहां ढूंढे रे बंदे…’ और ‘युगन-युगन’ जैसे पदों की संगीतमय प्रस्तुति दी, तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरी महफिल में खूब वाहवाही लूटी।
बैंड के संस्थापक हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में कलाकारों ने ‘A Journey Through India’s Timeless Sounds’ थीम पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। बैंड के प्रमुख कलाकारों में मुख्य गायक सोनम मिश्रा एवं रोहित सिंह, की-बोर्ड पर संगीत जोशी, तबले पर अर्जुन कौशिक तथा सारंगी पर सुभान ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रियांशु श्रीवास्तव और प्रबंधन बैंड मैनेजर आराधना वर्मा द्वारा किया गया।
इस विशेष अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें कबीर अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से हिमानी एवं अमित श्रीवास्तव, एसडीएम ऋषभ सिंह, नोएडा अथॉरिटी की ओएसडी महिमा सिंह, श्रुति मिश्रा, अनामिका जोशी, सुजीत एवं रश्मि मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने बैंड ‘सर्वत्र’ की इस अनूठी प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भारतीय आध्यात्मिक संगीत को आधुनिक फ्यूजन के साथ प्रस्तुत करने के इस प्रयास को सराहा है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*