राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
छपरा कार्यालय। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की सारण इकाई द्वारा छपरा शहर के भगवान बाजार स्थित आशीर्वाद मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव, छपरा सारण (बिहार) के समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष कलम किशोर सहाय, कायस्थ परिवार छपरा सारण के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ‘मिंटू’, महासचिव अजय सहाय, मिशन 2 करोड़ चित्रांश के बिहार युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक अरुण, जिला युवा अध्यक्ष सौरव श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रिंस राज सहित अन्य सदस्य एवं समाज के गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Leave a Reply