विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
छपरा सदर। जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के तत्वावधान में सीनेट हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परमेंद्र कुमार बाजपेई ने की। दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया तथा उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कुलपति बाजपेई ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। हम अपने जीवन में अहिंसा और सादगी के मार्ग का अनुसरण करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को आत्मसात करके ही हम एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो. सरफराज अहमद, प्रो हरिश्चन्द, प्रो. यूएस ओझा, सांस्कृतिक सचिव, प्रो. केपी श्रीवास्तव, डॉ. धनंजय आजाद, डॉ. होसियार सिंह मुंड सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*