राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में ‘श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार को प्रभु श्रीराम के द्वारा शिव धनुष तोड़ते ही पूरा वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आकाश से पुष्प वर्षा हुई और फिर परशुराम लक्ष्मण संवाद, माता सीता और प्रभु श्री राम के दिव्य वरमाला (जयमाला) प्रसंग का भावपूर्ण व नयनाभिराम मंचन किया गया।
प्रभु श्री राम के विनम्र व शीतल वचनों से महर्षि परशुराम का क्रोध शांत हुआ तो उन्होंने प्रभु के साक्षात ईश्वरीय स्वरूप को पहचानकर नमन किया। तदोपरांत जनक दुलारी माता जानकी ने सखियों संग प्रभु श्री राम के गले में वरमाला डाली। इस दिव्य युगल स्वरूप के दर्शन पाकर हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि धनुष भंग का प्रसंग यह संदेश देता है कि अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, सत्य और विनय के सम्मुख उसका टूटना निश्चित है। रामलीला के अंत में आरती उतारी गई और भक्तों में पावन प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर आशीष गोयल (प्रधान), पुनीत साहनी ‘विक्की’ (महामंत्री), सचिन बंसल (कोषाध्यक्ष), दीपक गर्ग पूर्व चेयरमैन (जनरल मैनेजर), राजीव बंसल पूर्व चेयरमैन (उपप्रधान), विशाल वाधवा (उपप्रधान), संदीप मित्तल (लीला इंचार्ज), विकास वर्मा (बाड़ा इंचार्ज), सचित गोविल एवं रवि अग्रवाल (मंत्री), विनीत आर्य (सोशल मीडिया प्रभारी), रविकांत भारद्वाज (प्रिंट मीडिया प्रभारी), संदीप मित्तल, राजीव वार्ष्णेय, डीसी गुप्ता, वासुदेव शर्मा, अशोक पालीवाल, राम दिवाकर, संजय शर्मा, जीतू अग्रवाल, अशोक टिम्मी, देवेंद्र आर्य, अंकित गर्ग, राजू रसिक, कृष्णा जौहरी, पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, वैभव जैन, यश गुप्ता अंशु, दीपांशु शर्मा, कैलाश वर्मा, प्रियांशु रुहेला, उमा शंकर अग्रवाल बिंदा वाले, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता भगत जी, रवि अग्रवाल, हैप्पी वर्मा, विकास वर्मा, विकास सोनी, आशुतोष गुप्ता और प्रेम प्रकाश अरोरा उपस्थित रहे।


Leave a Reply