पर्वतारोही अनीता कुंडू का निलाया में स्वागत

राष्ट्रीय जनमोर्चा। सत्येन्द्र प्रकाश
गाजियाबाद। “मां का संस्कार और शुद्ध आहार ही किसी बच्चे का भविष्य तय करता है। यह मानना है अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं पर्वतारोहण में देश का सर्वोच्च पुरस्कार (अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष) प्राप्त अनीता कुंडू का। वह रविवार को मोरटा स्थित निलाया ग्रीन्स सोसायटी के क्लब हाउस में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रही थीं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अनीता कुंडू ओएसडी हैं। गाजियाबाद पहुंची कुंडू कार्यक्रम की मुख्य वक्ता थीं। उन्होंने ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के नशा से दूर रहें। खासकर मोबाइल और उससे बनने वाली रील्स को लेकर। सुश्री अनीता ने कहा कि पहले खुद हमारी चाची, ताई, मांओं, भाभियों व बहनों को इससे दूरी बनानी होगी, तभी वे अपने बच्चों का भविष्य संवार पाएंगी।
कार्यक्रम का संचालन निलाया वरिष्ठ नागरिक मंच के संयोजक सत्येन्द्र प्रकाश ने किया। जबकि संयोजन निलाया एओए की ओर से किया गया था। एओए अध्यक्ष दीपक कुमार त्यागी ने सुश्री अनीता को पगड़ी पहनाकर और निलाया परिवार के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में एओए सचिव अश्विनी जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, मुनीश शर्मा (प्रस्तावक), नि.व.ना.म. के प्रथम सम्मान प्राप्त वयोवृद्ध श्री महावीर प्रसाद त्यागी, संरक्षक सुरेन्द्र नाथ दास, मंगू सिंह त्यागी, सुनील कुमार, नरेश पाल तोमर, संयोजन में सहयोगी योगेश तोमर, संदीप चौहान, संदीप कुमार, शिक्षक डी पी सिंह आदि पुरुषों के साथ ही निहारिका शुक्ला (कार्यकारिणी सदस्य), अध्यक्ष की माता जी, मीनाक्षी शर्मा, नीरू शर्मा आरती शाह, सरिता रस्तोगी, सुनीता सिंह, नीलम अग्रवाल राज बाला शर्मा, नीरू मेहरा, उषा मल्होत्रा एवं सुनीता राणा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*